Posts

Showing posts from March, 2026

Biskohar Ki Vasantsena बिस्कोहर की वसंतसेना (The Courtesan of Biskohar)

Image
बिस्कोहर की वसंतसेना  कवि: कुमार अनुपम  नृत्य नाट्य प्रस्तुति निर्देशक: प्रतिभा सिंह  11 February 2026 LTG Auditorium, Delhi. BHARAT RANG MAHOTSAV 2026 बिस्कोहर की वसंतसेना कविता और सांस्कृतिक स्मृतियों की अनेक परतों से प्रेरित एक संगीत–नाट्य प्रस्तुति है, जिसकी पृष्ठभूमि वैदिक काल से लेकर वर्तमान तक विस्तृत भारतीय सांस्कृतिक वितान में निहित है। यह प्राचीन भू-दृश्य इतिहास, आध्यात्म और विस्मृत कला-स्वरों से गूँजता हुआ एक जीवंत स्मृति-लोक रचता है। इस प्रस्तुति के केंद्र में वसंतसेना है—एक गणिका, एक कलाकार—जिसका जीवन सौंदर्य, बौद्धिकता, भक्ति और सामाजिक अंतर्विरोधों के संगम पर आकार लेता हुआ एक समृद्ध, अखंडित परंपरा का साक्षात्कार कराता है। कविता, गीत, नृत्य और सामूहिक मंच-क्रिया के माध्यम से यह मंचकृति वसंतसेना को केवल एक ऐतिहासिक या साहित्यिक पात्र के रूप में नहीं, बल्कि उस कलाकार स्त्री के प्रतीक रूप को प्रस्तुत करती है—जिसकी कला की प्रशंसा तो की जाती है, पर जिसे सामाजिक नैतिकताओं की सीमाओं में बाँध दिया जाता है। बाज़ार उसे एक क्रय – विक्रय की वस्तु बना देता रहा और राजनीति...